गिरियक: रानी सराय गांव में चुलाई शराब बेचते एक धंधेबाज को पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने रानी सराय गांव से चुलाई शराब बेचते एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है और इसके कब्जे से दस लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया गया है.