गिरियक: दस सूत्री मांगों की पूर्ति के लिये गिरियक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम कर्मियों ने दिया धरना
गिरियक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दस सूत्री मांगों की पूर्ति के लिये एएनएम कर्मियों ने धरना दिया और इस दौरान सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से अपने दस सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी भी की. धरना दे रही एएनएम कर्मियों ने कहा कि हमलोग पिछले 22 जुलाई से बिहार चिकित्सा एव जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना दे रहे है