खेरागढ़: खेरागढ़ तहसील में समाधान दिवस पर 49 शिकायतें आईं
खेरागढ़ तहसील सभागार में माह के पहले शनिवार को उपजिलाधिकारी ऋषि राव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर 7 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। दोपहर 3 बजे सरैंधी की बीना देवी ने राशन न मिलने की शिकायत की, जबकि देवेंद्र कुमार ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। उनका आरोप है कि रास्ता ब