आगर: विद्युत वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को होगी जनसुनवाई
आगर जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को सभी विद्युत वितरण केन्द्र एवं झोन कार्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन होगा।अधीक्षण यंत्री, विद्युत विभाग रत्नेश अयाची ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु अब से प्रति मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।