बिहपुर: जानलेवा हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिहपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला और मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनवर्षा निवासी श्रवण कुंवर को गुप्त सूचना के आधार पर मकंदपुर इलाके से दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी कांड संख्या 252/25 में नामजद था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया