हज़ारीबाग: हजारीबाग में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1880 लीटर स्पिरिट जब्त
हजारीबाग:उत्पाद विभाग ने टाटीझरिया थाना क्षेत्र के सीमरढाब, पारपुतो जंगल में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री पकड़ी है।कार्रवाई के दौरान करीब 1880 लीटर स्पिरिट समेत खाली बोतल, केमिकल, कार्टन, होलोग्राम व लेबल बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।