कासगंज: कासगंज के प्राथमिक विद्यालय गुड़गुड़ी में भीषण गर्मी से बेचैन हुए छात्र, एक छात्र हुआ बेहोश
कासगंज में उमस भरी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिसका खामियाजा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उठाना पड़ रहा है। लगातार विद्यालयों में छात्रों के बेहोश होने की खबर आ रही है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय गुड़गुड़ी में कई स्कूली बच्चे भीषण गर्मी और उमस से बेचैन दिखाई दिए। तो वहीं एक बच्चा बेहोश भी हो गया। इसके बाद अध्यापकों के हाथ पैर फूल गए।