कासगंज: अशोक नगर में सेवा भारती ने मनाई गई चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती, पौधारोपण भी किया
कासगंज में मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। जिसमें साईं एकेडमी में एक वृक्ष क्रांतिकारी के नाम अभियान के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक के नाम से वृक्ष रोपित किए गए। अशोकनगर में सेवा भारती द्वारा शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया।