कासगंज: आबकारी विभाग की टीम ने जिले में कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले ढाबों का किया निरीक्षण, ढाबों पर शराब ना पिलाने की दी हिदायत
मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले जिले के विभिन्न ढाबों का निरीक्षण किया। ढाबों की गहना के साथ जांच पड़ताल की गई। ढाबा संचालकों को अपने ग्राहकों को ढाबे पर बैठाकर शराब न पिलाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही संदिग्ध टैंकरों की सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया।