कासगंज: एसपी ने क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल, विजय कुमार राना बने सदर सीओ
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जिसमें पटियाली सीओ के रूप में तैनात विजय कुमार राना को सदर सीओ बनाया गया है। इस दौरान वह सदर, सोरों, ढोलना कोतवाली, महिला थाना और साइबर क्राइम थाना के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। क्राइम ब्रांच, एलआईयू, फील्ड यूनिट, यातायात आदि का पर्यवेक्षण करेंगें।