कासगंज: सदर कोतवाली और ढोलना थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम की कच्ची शराब पर छापेमारी, 11 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सिताबी और ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नौगांव और भरसौली जंगल में कच्ची शराब पर छापेमार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने 11 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही मौके से 130 किलोग्राम लाइन को नष्ट कराया। आबकारी अधिनियम की धाराओं में 1 अभियोग पंजीकृत किया गया।