पाटन: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए नगर में निकाली गई रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Patan, Jabalpur | Apr 27, 2026 नगर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए एक रैली का आयोजन सोमवार दोपहर एक बजे से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सनातन समाज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पाटन के गृहस्थ संत विवेक साहू उर्फ दाऊ सरकार अपनी गौ माता के साथ इसमें शामिल हुए और उन्होंने भी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की अपील की। तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया।