मधेपुरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें अधिवेशन में भाग लेने मधेपुरा के कार्यकर्ता गोपालगंज रवाना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार का 67वां प्रांत अधिवेशन शनिवार को गोपालगंज में प्रारंभ हो चुका है। इसमें मधेपुरा की भी महती भागीदारी है। इसमें भाग लेने के लिए मधेपुरा की टीम शनिवार को गोपालगंज रवाना हुई। टीम को नगर उपाध्यक्ष सह परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।