मधेपुरा: जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 7 जनवरी तक सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद
मधेपुरा जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और कम तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। डीएम अभिषेक रंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अत्यधिक ठंड और शीतलहर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व में जारी आदेश को विस्तारित कर दिया गया है।