मधेपुरा: मधेपुरा में सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
मधेपुरा में सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शनिवार को परिवहन कार्यालय के सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही जिले के शहरी क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों अभियान चलाया गया।