जमुई: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान महराजगंज बाजार में हुई मारपीट में दो युवक घायल,सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर के महराजगंज में देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनो तरफ से एक-एक युवक घायल हो गया। दोनों घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष से घायल में पुरानी बाजार निवासी रोहित कुमार और दूसरे पक्ष से महाराजगंज निवासी सूरज कुमार शामिल है।