लोहरदगा पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोहरदगा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों की शहादत को याद किया और उनके द्वारा दिखाए गए कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
#lohardaga_updates #lohardaga_public #lohardaga #LohardagaPolice #bscollege