बैतूल नगर: तेज रफ्तार का कहर: पिपला में बाइक अनियंत्रित, युवक गंभीर घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
बैतूल के पिपला सेहरा गांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां रहने वाले 34 वर्षीय लखन कासदे सोमवार देर रात एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि चार्ली रोड पर एक खतरनाक मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ, जब लखन अपने काम से लौट रहे थे।