झांसी: झांसी में कार और बाइक की टक्कर के बाद बवाल, कार चालक ने बाइक सवार को डिवाइडर पर पटककर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 30, 2026 झांसी में RTO कार्यालय के पास सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। कार में बाइक टकराने को लेकर कार चालक और बाइक सवार के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कार चालक ने बाइक सवार को पकड़कर डिवाइडर पर पटक दिया और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक बाइक सवार के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है।