*लहार में नशा मुक्ति समरसता चौपाल का हुआ आयोजन*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*वार्ड क्रमांक 15 बिजली घर मोहल्ले में आयोजित चौपाल में नशा मुक्ति, सामाजिक समरसता, शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार। नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बिजली घर मोहल्ले में नशा मुक्ति समरसता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज को नशामुक्त बनाने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं साइबर अपराधों से बचाव के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बोलते हुए एडवोकेट संजीव नायक ने कहा कि नशा समाज में जहर घोल रहा है। नशे के कारण युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है तथा परिवारों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हमें नशे से दूर रहना ही होगा और अपने परिवार एवं समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना होगा। नशा मुक्ति के इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी लहार प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि समाज को जातिवाद के जहर से दूर रखकर शिक्षा पर विशेष जोर देना होगा। शिक्षित समाज ही मजबूत और समरस समाज का निर्माण कर सकता है। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।
कार्यक्रम में इंजीनियर अंकुर साहनी ने साइबर क्राइम के विषय में जानकारी देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। वहीं एडवोकेट अमित पचौरी ने सामाजिक समरसता के विषय पर अपने विचार रखते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद पखारिया ने किया।
इस अवसर पर संजू दोहरे, राजेश दोहरे, तुलाराम, योगेंद्र कुमार, अभिषेक दोहरे,विकास राठौर अरविंद गौर, हिमांशु खटीक, राजीव, कार्तिक, करण सिंह, नीरू, मुनीश कुमार, प्रद्युम्न सिंह, चिकवा, रामहेत, रवि वाल्मीकि, सौरव, आशीष दोहरे, अमित सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को नशामुक्त, शिक्षित और समरस बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक अभियान में मिलकर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
Bhind Nagar, Bhind | Nov 13, 2026