डिंडौरी: हत्या के आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय डिंडौरी ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
डिंडौरी जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या की आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई । मीडिया सेल प्रभारी अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे मीडिया को बताया कि आरोपी गोंचू उर्फ राजकुमार पिता जनक लाल परस्ते उम्र 33 वर्ष बिलगांव निवासी ने लात मारकर हत्या कर दी थी प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश दारा सिंह मण्डलोई ने साक्ष्य पर सजा सुनाई ।