जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस दीदी टीम (अभया ब्रिगेड) ने इंटर स्तरीय प्रवेशिका विद्यालय, परसबिगहा में "ऑपरेशन विधि पालक युवक" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए।