तरबगंज: दुर्जनपुर घाट निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देकर दबंगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप
दुर्जनपुर घाट निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देकर दबंगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिवम सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रार्थी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।