गंगरार: गंगरार में अग्निवीर किशन सालवी का बोरदा में जोरदार स्वागत, विधायक ने पहनाया साफा
भारतीय सेना में अग्निवीर की 6 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे बोरदा निवासी किशन सालवी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बेगू विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ भी चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे और किशन व उनके पिता लेहरू सालवी, जो पंचर की दुकान चलाते हैं, को साफा-माला पहनाकर सम्मानित किया।