सहारनपुर: दहेज के लिए गर्भवती महिला से मारपीट और गला घोंटने का प्रयास, महिला ने पति समेत 8 पर थाने में FIR दर्ज कराई
सहारनपुर के देवबंद में एक चार माह की गर्भवती महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर FIR दर्ज कराई है। महिला ने दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक मांगने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। महिला थाना पुलिस ने रविवार सुबह आठ बजे शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी