अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 35 में मेडिकल नशे से 17 वर्षीय युवक की हुई मौत, वार्ड वासियों ने किया प्रदर्शन
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamsaya nis:value=jansamsaya nis:enabled=true nis:link/>
अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 35 में आज बुधवार सुबह 9 बजे मेडिकल नशे के कारण 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होने पर युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वहीं वार्ड वासियों ने वार्ड में खुलेआम नशा बेचने वालों के घरों के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वार्ड वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।