अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 35 की महिलाओं ने नशे पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर एसडीएम ऑफिस में ज्ञापन सौंपा
अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 35 की काफी महिलाएं आज मंगलवार दोपहर 12 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंची और एसडीएम सुरेश राव को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने एसडीएम बताया कि उनके वार्ड में कुछ लोगों के द्वारा सरेआम मेडिकल और चिट्टे का नशा बेचा जा रहा है जिससे बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। महिलाओ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई है।