अनूपगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मई के बीकानेर दौरे को लेकर अनूपगढ़ के एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 मई को बीकानेर में दौरा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अनूपगढ़ के एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सुरेश राव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने आज मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं व पीएम के दौरे को लेकर कार्यो की समीक्षा की है।