अनूपगढ़: अनूपगढ़ के प्रेम नगर में नशे की हालत में झगड़ा कर रहे 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ के प्रेम नगर में तीन व्यक्ति नशे की हालत में झगड़ा कर रहे थे। इस पर अनूपगढ़ पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज मंगलवार सुबह 9:30 बजे बताया कि एसआई सरदार सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सतवीर सिंह, अशोक और सुखजीत सिंह को नशे की हालत में मारपीट करने और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।