अनूपगढ़: अनूपगढ़ की आरसीपी कॉलोनी में सरकारी कर्मचारी के घर चोरी की नीयत से घुसे नशेड़ी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया
अनूपगढ़ आरसीपी कॉलोनी में आज सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक नर्सरी युवक सरकारी कर्मचारी के घर चोरी की नीयत से घुस गया जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। कर्मचारी बबीता ने बताया कि वह और उसके पति भागीरथ सरकारी कर्मचारी है। आज वो दोनो ड्यूटी पर थे।घर पर उसकी बेटी व बेटा थे। उस दौरान नशेड़ी युवक घर में घुस आया जिसे पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।