अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष से मुख्यमंत्री का संदेश, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा ‘महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ
Arwal, Arwal | Sep 7, 2025 महिला सशक्तीकरण की दिशा में नया अध्याय जोड़ते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अणे मार्ग से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के आवेदन पोर्टल की शुरुआत की।इस अवसर पर अरवल समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं सभी विभागीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना।