गभाना: पोस्तिका में आपसी अनबन के चलते पति ने पत्नी की पीटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
सीओ खैर अभिषेक कुमार पटेल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव पोस्तिका में मुकेश की किसी बात को लेकर पत्नी सोनिया से अनबन चल रही थी। बुधवार रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मुकेश ने लोहे के पाना से पत्नी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।