प्रतापगढ़: वंदे गंगा अभियान के तहत विद्यालयों में जल संरक्षण की अलख, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
प्रतापगढ़ जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया और जल बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों