महोबा: भीतरकोट मोहल्ले में 27 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 10, 2026 27 वर्षीय योगेश पुत्र मुकेश ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में युवक का इलाज जारी है। युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।