मुज़फ्फरनगर: कुंडल लूटकर भागा बदमाश, पुलिस से भिड़ा! फायरिंग कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में घायल—तमंचा और लूटा कुंडल बरामद
मुजफ्फरनगर में महिला से कुंडल लूटने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। रुड़की रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर बाइक फिसल गई और बदमाश जंगल की ओर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में आरोपी परवेज घायल हो गया। उसके कब्जे से लूटा कुंडल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए।