लालगंज: गलरा गांव में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत, गंभीर रूप से घायल बाइक चालक मंडलीय अस्पताल रेफर
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर स्थित गलरा गांव मोड़ पर रविवार की रात करीब 9:00 बजे बाइक व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। जिससे गलरा गांव निवासी 24वर्षीय बाइक सवार राजू की अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक 25 वर्षीय रवि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।