ब्रह्मपुर: पेट्रोल संकट पर ब्रह्मपुर विधायक ने कहा: भाजपा सरकार में लोगों को लाइन में लगना पड़ता है
ब्रह्मपुर क्षेत्र में पेट्रोल की किल्लत से हालात चिंताजनक हो गए हैं। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो चुका है, जिससे लोगों में संशय और घबराहट का माहौल बन गया है। जहां कहीं पेट्रोल उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार की सुबह 8 बजे ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने सत्ताधारी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।