गड़हनी: लसाड़ी गांव के एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारी, आरा में चल रहा इलाज
गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लसाड़ी गांव के सोमवार को एक युवक को घर के बाहर टहलने के दौरान गोली मार कर फरार हो गया। घायल युवक लसाड़ी गांव निवासी रमेश कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार है। गोली लगने के बाद युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया कि बाहर टहल रहे थे उसके पास से तेज गति से बाइक चलाकर जा रहा था जब मना किया तो गोली चला दिया।