मुंगेर: प्रतिष्ठा की लड़ाई में फंसा मुंगेर लोकसभा क्षेत्र, सीएम और डिप्टी सीएम की साख दांव पर, ललन के मुकाबले कहां टिकेगी अनीता
Munger, Munger | May 11, 2024 प्रतिष्ठा की लड़ाई में फंसा मुंगेर लोकसभा क्षेत्र इस बार सियासत के कई नए समीकरणों को साध रहा है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मुंगेर में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। यूं तो चुनाव मैदान में 12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला जदयू के ललन सिंह और राजद की अनीता कुमारी के बीच माना जा रहा है।