मुंगेर: 500 रूपए में सिलेंडर और 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे, मुंगेर में बोले तेजस्वी यादव
Munger, Munger | May 11, 2024 मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन से आरजेडी प्रत्याशी कुमारी अनिता के पक्ष में बरियारपुर के महादेवा मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने बीजेपी पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया। वही तेजस्वी यादव बोले, 500 रूपए में सिलेंडर देंगे एवं 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।