हरिद्वार: पथरी पुलिस ने 80 लीटर कच्ची शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से 3 लोगों को किया गिरफ्तार
पथरी पुलिस ने 80 लीटर कच्ची शराब के साथ अलग-अलग स्थान से तीन शराब तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपी हरदीप सिंह, प्रदीप और गुरुलाल को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर पथरी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया तीनों ही आरोपी अवैध शराब की तस्करी में लिप्त थे। मुखबिर की सूचना पर तीनों की गिरफ्तारी हुई। बुधवार शाम 5 बजे जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।