मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ठेले में तोड़फोड़ का विरोध करने पर दबंगों ने दिव्यांग महिला से की मारपीट, थाने में दी गई तहरीर
Meerut, Meerut | Mar 12, 2024 लिसाड़ी गेट क्षेत्र की तारापुरी कॉलोनी निवासी दिव्यांग महिला ने थाने पहुंचकर दबंगों पर ठेले में तोड़फोड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। दिव्यांग महिला ने दबंगों से जान का खतरा भी जताया है। दिव्यांग महिला ने तहरीर में बताया कि देर रात मोहल्ले के कुछ दबंग युवक उसके पुत्र के ठेले में तोड़फोड़ कर रहे थे।