मेरठ: भैंसा गांव के आशिक मिजाज पूर्व प्रधान के खिलाफ SSP ऑफिस पर प्रदर्शन
Meerut, Meerut | Mar 11, 2024 मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र स्थित गांव भैंसा के पूर्व प्रधान पर झूठे मुकदमे में फंसाकर, थाना पुलिस की मिली भगत से उगाही और नाम निकलवाने के नाम पर परिवार की महिलाओं को रात में बुलाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पर एक परिवार ने प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने पूर्व प्रधान का एक ऑडियो भी अधिकारियों को सौंपा है।