मेरठ: कमिश्नरी चौराहे पर दो टुकड़ों में बंटी सड़क पर दौड़ती इलैक्ट्रिक स्कूटी, होमगार्ड घायल ,घटना के चलते सड़क पर हड़कंप मचा
Meerut, Meerut | Mar 11, 2024 मेरठ। इलैक्ट्रिक दो पहिया वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। सोमवार की सुबह भी सिविल लाइन क्षेत्र में कमिश्नरी चौराहे पर सड़क पर दौड़ती स्कूटी के अचानक दो टुकड़े हो गए। जिसके चलते स्कूटी पर सवार होमगार्ड घायल हो गया। घटना के चलते सड़क पर हड़कंपा मच गया। पीड़ित ने बताया कि उसने एक साल पहले ही यह स्कूटी खरीदी थी।