मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के पिल्लोखडी पुल के पास स्कूल से घर जा रहे बच्चे को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, बच्चा हुआ घायल
Meerut, Meerut | Mar 11, 2024 लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शाम नगर का रहने वाला 12 वर्षीय अनस सोमवार की दोपहर 1 बजे अपने स्कूल से घर वापस पैदल जा रहा था। अनस पिल्लोखडी पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने अनस को टक्कर मार दी जिससे अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास के लोगों को आता देख ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।