मेरठ: CAA लागू होने पर मेरठ में जश्न:भाजपाइयों ने बांटे लड्डू, 30 थानों की पुलिस अलर्ट पर , अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल SSP
Meerut, Meerut | Mar 11, 2024 देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद जश्न मनाया जा रहा है। मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर सीएए लागू होने का जश्न मनाया है। प्रहलाद नगर, ब्रहमपुरी सहित अन्य इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता लड्डू बांटकर सीएए लागू होने की खुशी मना रहे हैं।संवेदनशील इलाकों में भारी फोर्स तैनात की गई है। मेरठ के सभी थानों की फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है