मेरठ: भावनपुर क्षेत्र से बजरंग दल के महानगर संयोजक का भांजा लापता,पुलिस तलाश में जुटी
Meerut, Meerut | Mar 11, 2024 मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी बजरंगदल के महानगर संयोजक बंटी बजरंगी का भांजा तुषार पुत्र पवन शर्मा मूल रूप से किला परीक्षितगढ़ थाना के गांव गांवड़ा का रहने वाला है। वह दो साल से मामा के पास रहकर ट्रांसलेम कॉलेज से बीफार्मा कर रहा है। बंटी बजरंगी ने बताया कि वह शनिवार शाम जिम करने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।