बछवारा: बछवारा में कृषि साख समिति चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और अधिकारियों की बैठक
कृषि साख समिति के चुनाव को लेकर सोमवार को दिन के ग्यारह बजे से बछवारा प्रखंड मुख्यालय अवस्थित चुनाव कार्यालय में उम्मीदवार प्रतिनिधि एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई l।जहां निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए निर्देश से तमाम उम्मीदवारों को अवगत कराया गया।इस अवसर पर चुनाव संबंधी सावधानी और आधिकारिक निर्देश भी दिए गए।