मुगलसराय: मुगलसराय गल्ला मंडी में शराब दुकान पर दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मुगलसराय: गल्ला मंडी स्थित देशी मदिरा की दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बुधवार सुबह 09 बजे को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।