हसनपुर: हसनपुर थाना पुलिस ने महिला अपराधी को किया जिला बदर, डुगडुगी बजाकर किया जागरूक
हसनपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने एक महिला अपराधी को छह महीने के लिए जिले से निष्कासित (जिलाबदर) कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत की गई।